छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 12 जवान शहीद हो गए थे। हमले क बाद घायल जवानों से मिलने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे। राजनाथ के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो हमले से काफी दुखी है और इस बार होली नहीं मनाएंगे।