फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की रैली से पहले अखिलेश का आजम से मिलना क्यों जरुरी?पलटेगा खेल!

Thu, 25 Sep 2025 10:33 AM IST
अजीत यादव वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम

23 महीनों के बाद सपा नेता आजम खान अब जेल से बाहर आ चुके हैं| जेल से बाहर आते ही आजम खान उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जो उनपर लगाई जा रही थी | आजम खान ने साफ कह दिया कि हम चरित्रवान लोग हैं, बिकाऊ नहीं हैं। दरअसल उनको लेकर कहा जा रहा था कि आजम खान सपा को छोड़ मायावती की पार्टी बसपा में शामिल होंगे, लेकिन जेल से बाहर आते ही सभी अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया है | इसी बीच एक सवाल राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा में बना हुआ है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कब मिलेंगे आजम खान? जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया के सामने क्या बोले आजम खान? खबरों की माने तो दोनों की मुलाकात 8 अक्टूबर को हो सकती है |  8 अक्टूबर को सपा चीफ अखिलेश यादव रामपुर के दौरे पर रहेंगे | खबर है कि इसी दौरान अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात हो सकती है | कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों की ये मुलाकात बहुत ही खास होने वाली है | 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें