केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान गृहमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश को कई सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सुई की नोक जितनी जमीन भी कोई नहीं ले सकता। हमारे सैनिकों के पराक्रम से हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। शाह चीन के एतराज के बीच अरुणाचल पहुंचे थे।