फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America Airstrike on Iran: नेतन्याहू ने ट्रंप को कही कौन सी बात कि उड़ा दिए ईरान के परमाणु ठिकाने

Mon, 23 Jun 2025 09:48 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिका ने रविवार को इजरायली हमले में शामिल होते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की है। इस दौरान अमेरिका ने बी-2 बमवर्षक विमानों से बंकर बस्टर बम गिराए। सवाल है कि इजरायल ने अमेरिका को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए कैसे मनाया। दरअसल अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। ईरान पर हमले के करीब 13 घंटे बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने हमले की डिटेल दी है। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने बताया कि इस मिशन में 125 एयरक्राफ्ट शामिल थे। इस ऑपरेशन में 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया, जिन्होंने ईरान के फोर्डो और नतांज न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बस्टर बम गिराए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में सभी परमाणु स्थलों को भारी नुकसान हुआ है। जैसा कि उपग्रह चित्रों से पता चलता है। विनाश एक सटीक शब्द है। दिखाई गई सफेद संरचना चट्टान में गहराई से धंसी हुई है, यहां तक कि इसकी छत भी जमीन से काफी नीचे है और आग से पूरी तरह सुरक्षित है। सबसे ज्यादा नुकसान जमीन से काफी नीचे हुआ। 
इस्राइली सेना के मुताबिक उसने पश्चिमी ईरान और तेहरान में लगातार हवाई हमले किए। ईरानी राजधानी के केंद्र में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल लांचर पर भी हमला किया गया। लगभग 20 जेट विमानों ने 30 से अधिक गोला-बारूद की मदद से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस्राइल ने दावा किया कि हमलों के दौरान करमानशाह और हमादान प्रांतों में मिसाइल भंडारण और प्रक्षेपण बुनियादी ढांचे, उपग्रह सुविधाओं और हवाई निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य रडार साइटों को भी निशाना बनाया गया। दूसरी तरफ ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने बताया कि मध्य ईरान के ऊपर इस्राइली हर्मीस 900 ड्रोन को मार गिराया गया।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें