बताया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' तय करते समय सीएम नीतीश कुमार ने एतराज जताया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकता गठबंधन का नाम 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) रखे जाने पर खुश नहीं है। माना जा रहा है कि नीतीश की आपत्ति अंग्रेजी में नाम को लेकर थी। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार को I.N.D.I.A नाम पर इसलिए एतराज था क्योंकि इसमें विपक्ष के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के शब्द भी शामिल हैं।