कानपुर के नौबस्ता बंबा में बीच हाइवे पर कार धू-धू कर जल उठी है। ड्राइवर समेत कार सवार दो लोगों ने किसी तरह जलती कार से निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं कार में अचानक आग लगने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई । पुलिस ने बताया कि कार में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।