देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसको लेकर वो विवादों में घिर गए। दरअसल, कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम के दौरान RSS को अनपढ़ बता दिया, जिसको लेकर वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए। बीजेपी नेताओं की आलोचनाओं के बाद कुमार विश्वास ने अपने बयान पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया और माफी मांगी।