गर्मियां बढ़ने के साथ देश में बिजली संकट बढ़ सकता है। इसकी वजह कोयले की कमी है। बिजली कटौती की वजह से औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित होने की आशंका है। देश की अर्थव्यवस्था कोरोना और लॉकडाउन से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रही है, ऐसे में ये संकट इस सुधार पर ब्रेक लगा सकता है।