ओमान में अमेरिकी मिसाइल हमले ने देवरिया के एक परिवार को बरबाद कर दिया... रोजी रोटी के लिए परिवार दूर विदेश की धरती पर गए शिवानंद की हमले का शिकार हो गए... जिसमें शिवानंद की जान चली गई... वहीं शिवानंद की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है... पूरे इलाके में हर किसी की जुबान पर शिवानंद चौरसिया का नाम है... बता दें कि शिवानंद चौरसिया यूपी के देवरिया जिले के सुरौली गांव के रहने वाले थे... जिनकी हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में हुए एक जहाज पर मिसाइल हमले में मौत हो गई... बताया जा रहा है कि शिवानंद जहाज पर काम करते थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ... इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने राहुल गांधी को जानकारी दी... इसके बाद बुधवार को यूथ कांग्रेस के नेता शिवानंद चौरसिया के घर पहुंचे... इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मृतक के भाई राम प्रवेश की फोन पर बात भी कराई... सुनिए राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान शिवानंद के भाई से क्या-क्या कहा...