West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में चुनाव अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रति राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है। तो वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक बैठक के दौरान उन्हें और अन्य नेताओं को कथित तौर पर 'दफा हो जाओ' कहा और मात्र 7 मिनट में मीटिंग समाप्त कर दी।