फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee के इस्तीफा ना देने की बात पर Sanjay Raut | TMC BJP

Wed, 06 May 2026 01:42 PM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम


पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद भी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए पद से इस्तीफा न देने का मन बनाया है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। ममता बनर्जी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वे न तो हारी हैं और न ही इस्तीफा देंगी। अब उनके इस बयान पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता दीदी ने कहा कि चुनाव आयोग विलेन है और विलेन ने चुनाव जीता है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दादागिरी चल रही थी। उनका कहना है कि 100 विधानसभा केंद्रों पर वोटों की लूट और कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कांटे गए हैं, यह सच है। ममता दीदी ने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी क्योंकि मेरी नैतिक विजय हुई है... मैं मानता हूं कि यह उनके आंदोलन का एक भाग है। यह आंदोलन होना चाहिए... राहुल गांधी ने कहा है कि अगर किसी को आनंद आ रहा है कि ममता दीदी हार गईं तो आनंद व्यक्त न कीजिए क्योंकि यह देश और लोकतंत्र की हार है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें