फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कहां चले जाते हैं अस्पताल से गुम होने वाले बच्चे!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 11:54 AM IST

पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने एक अंतरराजीय शिशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक डॉक्टर, दो झोलाछाप डॉक्टर, नर्सिग होम के मालिक शामिल हैं। छापे के दौरान अब तक 10 नवजात शिशु बरामद हो चुके हैं। इनमें से दो को बिस्किट के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं को उनके शिशुओं के मरने की गलत जानकारी दी जाती थी। इसके बाद उन बच्चों को दूसरे राज्यों और विदेश में 2 से 3 लाख रुपये में बेच दिया जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में कई और खुलासों की उम्मीद कर रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें