फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Sun, 21 Jun 2026 12:24 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की तेजी के कारण उत्तर भारत समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मानसून का असर बढ़ रहा है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें