देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा यही वजह है की बाढ़-बारिश का खतरा काफी बढ़ गया मौसम में हुए इस बदलाव से लोग परेशान है तो पहाड़ों पर लोग बेहाल नजर आएं। दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल समेत बिहार और यूपी में कई लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कई मैदानी इलाकों में तो बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश से मुसीबत बढ़ने वाली है। वहीं, बिहार के 12 तो उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश ने जहां रक्षाबंधन का मजा किरकिरा कर दिया वहीं जगह-जगह जल जमाव से ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी 10 और कल 11 अगस्त को भी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है।मौसम विभाग के अनुसार 10 और 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 11 अगस्त को उत्तराखंड में; 10 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में; 10, 14 और 15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 10, 12 और 15 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 15 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में; 13-15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में; 11-14 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में; 10 और 11-14 अगस्त को उत्तराखंड में; 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 12 और 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है.उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त को अधिकांश राज्यों को बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन सहारनपुर, मेरठ,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी संभावना है। वहीं इस बीच यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, हस्तिनापुर के अलावा बदायूं जिले में गंगा और रामगंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन तहसीलों सदर, सहसवान और दातागंज के 36 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। उसहैत क्षेत्र के आठ और सहसवान के पांच गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं, हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर पानी बह रहा है।