दिल्ली के अधिकतम तापमान को लेकर दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में काफी चर्चा है। वही भारत मौसम विभाग के थर्मामीटर के खराब होने की बात सामने आई है। दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान को 52.9 डिग्री बताया था, जिसके बाद सनसनी फैल गई, क्योंकि इतना ज्यादा तापमान देश के किसी हिस्से में कभी नहीं रहा ।