मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहें है दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार लगातार दो दिन आंधी तूफान के बाद तापमान में कमी आई है। तो वहीँ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खबरों की मानें तो अब रविवार से गर्मी बढ़ने लगेगी। 16 अप्रैल से एक बार फिर राजधानी दिल्ली लू की गिरफ्त में होगी। 16 से 18 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।