फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

Fri, 29 Aug 2025 04:11 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर भारत में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक आफत की बारिश लगातार जारी है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इलाके में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत और सहारनपुर जैसे कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों की तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं और लगभग 22 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं, जिसकी वजह से कई बाधों के गेट खोलने पड़े और इस वजह से निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है।

बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जाी की गई। इसके अलावा पंजाब में 27-28 अगस्त को कुछ जगहों और 29-30 को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा में 27 से 28 को कुछ जगहों पर तो 29 से 30 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, अगले 12 घंटों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें