फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

Thu, 14 Aug 2025 04:34 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

 देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिम मध्य भारत और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 14 से 17 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 और तेलंगाना में 14-15 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। जानते हैं आपके शहर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा...

दिल्ली में पिछले दो दिनों तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा। जबकि 14 और 15 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में 48 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिससे बिहार में आज मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। जबकि 14 और 15 अगस्त राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि आज के लिए मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में मौसम का कहर जारी है। बारिश-भूस्खलन के चलते कई लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले छह-सात दिनों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने जिसमें कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, चंबा और शिमला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि 14-15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 14 अगस्त की सुबह तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार, पापुम पारे जिले के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि पक्के केसांग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने, अत्यधिक वर्षा के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें