कैसा रहेगा आपके शहर और राज्य में आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) कैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। बारिश की संभावना कितनी होगी। हर घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल। इतना ही नहीं मौसम समाचार और अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जानिए अमर उजाला के साथ।
देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता दिख रहा है। अगर 8 अगस्त की बात करें तो देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 8 से 11 अगस्त के बीच देश के कई राज्यों में मूसलधार बारिश हो सकती है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में भी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत मिल सकती है। इस बारिश से जहाँ एक तरफ मौसम सुहावना होगा, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भूस्खलन और दिल्ली में जलभराव जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस और गोरखपुर जैसे इलाकों में दिन भर उमस बनी रही, लेकिन शाम तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वांचल के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।आपको बता दे कि राज्य के करीब 63% जिलों में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है, लेकिन अगस्त के दूसरे हफ्ते से स्थिति सुधरने की संभावना है।