फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast 09 July 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Amar Ujala

Wed, 09 Jul 2025 05:04 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें ‎पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई।‎ आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से नर्मदा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए हैं। दमोह में सतधरू और साजली बांध के तीन-तीन गेट, सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट 5-5 फीट तक खोल दिए गए हैं। जबलपुर के आसपास हो रही लगातार बारिश के चलते सिर्फ 3 दिन के भीतर ही बरगी बांध प्रबंधन को डैम के 17 गेट खोलने पड़े।


मंगलवार को एक बार फिर बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। हवा के ऊपरी हिस्सों में एक द्रोणिका रेखा दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के बीच से होकर गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा होती रहेगी। विशेषकर पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, भोपाल संभाग के राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। आज सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल में अति भारी बारिश का अलर्ट है। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक मध्य प्रदेश, 8 जुलाई को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलावा 8 और 9 जुलाई को विदर्भ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई तक और पंजाब-हरियाणा में 8 जुलाई तक इसी तरह की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अगले 6-7 दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें