राजस्थान यानि की मरुधरा में इस बार वसंत के मौसम में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान की अगर बात करें तो अब 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिसने पिछले कई दिनों के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया है। दिन की तेज धूप और लू जैसे थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। गर्मी भी लगातार बढ़ने लगी है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।