हम अक्सर ये बात सुनते हैं कि हमें पानी बचाना चाहिए। पीने के पानी की किल्लत आने वाले वक्त में बड़ी त्रासदी बन सकती है। कहा तो ये भी जाता है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होने वाला है। हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें ये बात सामने आई है कि कुछ ही दिनों में विश्व के लगभग 200 शहरों में पीने का पानी बिल्कुल खत्म हो जाएगा