वाणिज्य कर कार्यालय में ज्वाइंट कमिश्नर डॉ.ए.के.अग्रवाल का डेढ़ साल पहले स्थानांतरण हुआ था। वह अपने कमरे का ताला लगाकर गए और पंखे का स्विच बंद करना भूल गए। तब से ना तो कमरा खुला और न ही पंखा बंद हुआ। इससे बिजली की बर्बादी तो हो ही रही है, साथ ही शॉर्ट सर्किट से दफ्तर में आग लगने का खतरा भी बना हुआ है।