प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी यूपी की चुनावी जंग के आखिरी दौर में वोट डाले गए। यहां की आठ सीटों पर 127 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, वैसे तो वोटिंग शुरू होते ही पोलिंग बूथ पर गहमागहमी शुरू हो गई लेकिन कई इलाकों में वोटर सूची से लोगों के नाम गायब होने से लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी। यूपी में सातवें चरण में 61 फीसदी मतदान हुआ।