इलाहाबाद में वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। 85 साल की एक बुजुर्ग महिला भी वोट डालने के लिए पहुंची। कुछ जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम ना होने से लोगों ने हंगामा भी किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने भी हमीरपुर में अपने वोट का इस्तेमाल किया।