फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के वादे पर वोटर फिर गए नदिया के पार

Tue, 28 Feb 2017 02:31 PM IST
हरिशंकर तिवारी, अमर उजाला टीवी / बस्ती

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वोट डाले जा चुके हैं, लेकिन यहां के कई इलाकों में आजादी के 70 साल बाद विकास की बयार नहीं पहुंची है। अमर उजाला टीवी की टीम जब कप्तानगंज क्षेत्र का दौरा कर रही थी, तभी माझा के देवगंग बरार में नाव में सवार कई ऐसे लोग दिखे जो वोट डालने जा रहे थे। इनके गांव में आठ सौ से ज्यादा मतदाता रहते हैं लेकिन तमाम दावों और वादों के बाद भी यहां पुल नहीं बन सका। इस बार भी  नेताओं ने इस गांव के लोगों से पुल बनाने का वादा किया और शायद इसीलिए गांव के लोग एक बार फिर से नाव से वोट डालने पहुंच गए।
 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें