BMC के नए मेयर हैं शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर। विश्वनाथ को निर्विरोध चुना गया, बीजेपी ने शो ऑफ हैंड्स में शिवसेना के उम्मीदवार का साथ दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे सभी हैरान रह गए। विश्वनाथ महादेश्वर के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी के एक नेता ने महादेश्वर के गले में कमल की माला पहना दी और फिर हॉल में मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। बाद में शिवसैनिकों ने मोर्चा संभाला और बाला साहब अमर रहें के नारे लगाए।