स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा देश आजादी के जश्न में झूम रहा है। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। विराट ने इस मैसेज में हिंदुस्तानी होने पर फक्र जताया है। साथ ही ये का दिन उनके लिए स्पेशल इसलिए भी है क्योंकि 15 अगस्त को ही विराट कोहली के पिता का भी जन्मदिन होता है।