फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में जुड़ा VIP नेता का नाम?

Thu, 25 Dec 2025 08:48 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वायरल ऑडियो और वीडियो को लेकर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है।

दरअसल, अंकिता हत्याकांड से संबधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही वीआईपी के नाम को लेकर लोगों में उबाल बना हुआ है। सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कई जगह पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर विरोध जताया।

दरअसल, भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच विवाद की आंच पूरे प्रदेश में फैल रही है। इसी विवाद ने अंकिता हत्याकांड के मामले को एक बार फिर गरमा दिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा।

इस मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। गणेश गोदियाल ने कहा कि, "मेरा प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि वे इस केस में CBI जांच करवाएं, ताकि जो अपराधी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।"

तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने वायरल ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल बताते हुए इसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें