फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Thalapathy Rally Stampede: रैली में भगदड़ के अभिनेता विजय थलपति की पहली प्रतिक्रिया

Sun, 28 Sep 2025 04:43 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

शनिवार को विजय थलपति की पॉलिटिकल रैली में भगदड़ मच गई और 36 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद देशभर में मातम पसर गया है। इस हादसे को लेकर विजय भी काफी दुखी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। साथ ही रजनीकांत और कमल हासन ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है।

रैली में हुई भगदड़ पर विजय ने ट्विट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरा मन टूट गया है। मैं असहनीय, ना बताई जा सकने वाली पीड़ा और दुख से छटपटा रहा हूं। इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने भाइयों और बहनों के परिवारों के लिए मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

तमिलनाडु के करूर में विजय थलपति की पॉलिटिकल रैली में हुई भगदड़ की घटना और मौतों पर कई साउथ एक्टर ने भी रिएक्शन दिए हैं। रजनीकांत और कमल हासन भी काफी दुखी हैं। अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर वह इस दुख को व्यक्त करते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। पीएम ने घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। 

करूर में टीवीके की रैली के दौरान मची भगदड़ और लोगों की मौत को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद हृदयविदारक है। सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें