यूपी पुलिस का बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है। जहां बुलंदशहर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। पुलिस के बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।