रमजान का मुकद्दस (पवित्र) महीना कल से शुरू हो रहा है। कयास लगाए जा रहे थे कि आज रमजान का पहल रोजा हो सकता है लेकिन चांद न दिखने की वजह से कल पहला रोजा होगा। आज रात से तरावीह शुरू हो जाएगी। रमजान के पाक महीने में खुदा के बंदे उसकी इबादत करते हैं। मस्जिदों और घरों से कुरान शरीफ की तिलावत की आवाज आनी शुरू हो जाती है।