यूपी के भदोही में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा भदोही के औराई इलाके में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक विभूति एक्सप्रेस घटनास्थल पर खड़ी रही।