गीता प्रेस मामले में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए बीेजेपी सांसद वरुण गांधी ने बड़ा बयान दिया हैं। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक दूसरे की आस्था का परस्पर सम्मान ही एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की पहचान है। गीता प्रेस सिर्फ एक प्रकाशक नहीं, एक संपूर्ण आंदोलन है। जिसने गरीब से गरीब परिवार को उनके धर्म से उच्चस्तरीय भाषा में लिखी त्रुटिहीन पुस्तकों के माध्यम से जोड़ा। अकारण आलोचना नकारात्मकता का आधार बनती है।"