सहायक अध्यापक पद पर समायोजित न हो सके शिक्षामित्र मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षामित्रों ने धरना दिया और 3500 रुपये मासिक वेतन की जगह शिक्षा मित्रों का मानदेय 30 हजार रुपये करने की मांग की।