अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो भारत दौरे पर हैं। इस दौरान पोम्पियो का भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद, अफगानिस्तान, हिंद प्रशांत, ईरान, व्यापार मुद्दे और बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा होगी।