अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जब ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौते का एलान किया तो पूरी दुनिया की नजर इस बात पर लगी थीं कि आखिर इस समझौते की जो शर्तें तय हुई हैं, उनमें किसको फायदा हो सकता है। शुरुआत में इस समझौते की शर्तों का जो ड्राफ्ट तैयार हुआ, उसे सार्वजनिक नहीं किया गया और कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से ही डील को लेकर दावे किए जा रहे थे। हालांकि, जैसे-जैसे इस समझौते की शर्तें साफ हुई हैं, वैसे-वैसे इसे लेकर अमेरिका में ही ट्रंप के विरोध में स्वर उठने लगे।