US Deportation: अमेरिका की ट्रंप सरकार ने रविवार को तीसरा सैन्य विमान अमृतसर भेजा। विमान में कुल 112 अप्रवासी भारतीय थे। इस बार भी बच्चों व महिलाओं को छोड़कर पुरुषों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजा गया था। डिपोर्ट किए गए लोगों में सात बच्चे भी शामिल हैं।इनमें पंजाब के विभिन्न जिलों से 31 लोग हैं।