चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ वॉर पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है। अब चीन ने अमेरिका पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में अब अमेरिका से आने वाले सामान पर चीन 125 प्रतिशत तक टैक्स वसूलेगा। अमेरिका के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए चीनी राष्ट्रपति अगले सप्ताह की शुरुआत दक्षिण-पूर्व एशिया के वियतनाम, मलयेशिया और कंबोडिया की यात्रा से करने वाले हैं, जो चीन पर 145% अमेरिकी टैरिफ के बाद उनका पहला विदेश दौरा होगा।