संसद की कार्यवाही सुचारू ढ़ग से न चलने की वजह से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं, आडवाणी ने इस्तीफा तक देने की इच्छा जाहिर की। टीएमसी सांसद इद्रिस अली ने बताया कि आडवाणी जी ने उनसे कहा कि वो इस्तीफा देना चाहते हैं, अगर अटल जी भी संसद में होते तो वो भी अपसेट हो जाते।