फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: बारिश और आंधी के बाद बदलेगा मौसम, फिर लौटेगी तपिश? मौसम विभाग का नया अनुमान

Sun, 14 Jun 2026 09:28 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, तूफान और बारिश ने प्रदेश में काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम से जुड़े हादसों में 7 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। कहीं पेड़ गिरे, कहीं बिजली के खंभे टूटे और कई जगह किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में 14 जून को मौसम कैसा रहेगा? क्या मौसम के रुख में कुछ नरमी देखने को मिलेगी या फिर इसका रौद्र रूप ऐसे ही जारी रहेगा?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार 14 जून से प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े मौसम अलर्ट की संभावना नहीं जताई गई है। विभाग का कहना है कि फिलहाल जो ठंडक महसूस हो रही है, वह एक-दो दिन में खत्म हो सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें