फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Thu, 28 May 2026 08:40 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है, लेकिन ये राहत अपने साथ खतरा भी लेकर आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। यानी आने वाले कुछ दिन यूपी के लिए बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 28 मई से लेकर 31 मई तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ रूप बना रह सकता है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पिछली बार आए तेज तूफान और आंधी ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई थी। कई लोगों की जान चली गई थी और बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें