उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी सुलखान सिंह ने पदभार संभालते ही ये साफ कर दिया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं पर काम होगा। एंटी रोमिया दल को लेकर सुलखान सिंह ने पुलिसवालों को हिदायत दी है कि वो सादे कपड़ों में गश्त दें। गौ रक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर उन्होंने कहा कि अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।