फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2027: यूपी चुनाव के लिए क्या है अखिलेश यादव-मायावती की तैयारी? समीकरण बिठाने में जुटे सियासी दल

Wed, 26 Nov 2025 09:05 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में करीब 14 महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार के बाद यूपी भाजपा के लिए बड़ा मुकाम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम तीसरी बार कड़ी चुनौती को ढंग से समझ रही है। 1-1 सीट पर समीकरण बिठाने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी की टीम एक-एक सीट का समीकरण साध रही है। 

हालांकि, इस तरह की तैयारी में न तो समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पीछे हैं और न मायावती। वहीं, अखिलेश यादव भी इस बार कोई मौका नहीं चूकना चाहते। एक तीसरा पक्ष मायावती का है, जो कि जमीनी स्तर पर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुटी हैं। 

अखिलेश के करीबी नेताओं का कहना हैं कि अब कोई मौका चूकने का समय नहीं है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती अपने खास सतीश चंद्र मिश्रा के साथ 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन में जान डालने की मंत्रणा कर रही है। टीम योगी भी पूरी सावधानी और सतर्कता से विधानसभा वार 1-1 सीट पर नजर रख रही है। तो ऐसे में हमारे इस वीडियो में देखिए, कौन सा दल कैसे कर रहा चुनावी तैयारी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें