यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में अवध क्षेत्र के 11 जिलों की 52 में से 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले गए। इस दौरान मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिला और बुर्जुर्गों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के अनुसार, पांचवें चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक करीब 57.36 प्रतिशत वोटिंग हुई है।