फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Drone Mystery: नोएडा-गाजियाबाद के गांवों में भी उड़ रहे ड्रोन, दहशत में लोग, पहरेदारी शुरू।

Tue, 29 Jul 2025 08:00 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांवों में पिछले कई दिनों से रात के समय आसमान में उड़ते ड्र्रोन से दहशत का माहौल है। यह अफरातफरी अब एनसीआर के जिलों नोएडा और गाजियाबाद तक पहुंच गई है। ग्रामीणों का दावा है कि चोरों ने चोरी का नया तरीका इजाद कर लिया है। वे पहले ड्रोन के जरिये रेकी करते हैं, फिर देर रात मकानों में लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। डर के मारे गांव वाले रात भर जाकर पहरा दे रहे हैं। यही हाल ग्रेटर नोएडा के कुछ गांवों का भी है। हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई ड्रोन नहीं नजर आया है। पुलिस ने गांव वालों से अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की है। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में गांव बंबावड़ में रहने वाले लोगों का दावा है कि बीते शनिवार रात 1 बजे उन्हें आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई दिखाई थी।

गांव से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन है। गांव वालों की शिकायत पर एयरफोर्स के अफसर जांच करने पहुंचे पर उन्हें कोई ड्रोन नहीं नजर आया। इसी तरह, कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में रविवार तड़के 4 बजे ड्रोन दिखने का दावा किया गया। पुलिस गांव में पहुंची पर उसे ड्रोन नहीं दिखा।कुछ इसी तरह ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 1 थाना क्षेत्र के बरसात गांव में रहने वाले लोग भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रविवार रात अचानक आसमान पर एक साथ कई ड्रोन नजर आए जिससे गांव भर के लोग डर गए। हरेंद्र नागर नामक ग्रामीण का दावा है कि ये ड्रोन इतने नीचे उड़ रहे थे मानो किसी ने इन्हें हमारी जासूसी करने के लिए भेजा हो। डर के मारे गांव वालों की नींद हराम हो गई है। हालांकि ड्रोन कैमरे की वजह से किसी तरह की चोरी या नुकसान की खबर नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों को बेवजह परेशान नहीं होने के लिए कहा है।गाजियाबाद के मिल्क चाकरपुर गांव और कुम्हेड़ा समेत छह गांवों में रहने वालों का भी यही हाल है। ग्रामीणों का दावा है कि बदमाश ड्रोन के जरिये रेकी करके किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। ये ड्रोन पिछले एक हफ्ते से आसमान में रात के समय दिखते हैं।

डर के मारे गांव की सड़कों पर लाठी और टार्च लेकर ग्रामीण पहरा दे रहे हैं।इससे पहले, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद,ओर बदायूं के ग्रामीण इलाकों में इन ड्रोन की मौजूदगी से लोगों में डर और भ्रम का माहौल बना हुआ है। अफवाहों के चलते भीड़ द्वारा पिटाई की कई घटनाएं सामने आई हैं, वहीं कई जगह लोग हथियारों के साथ पहरा दे रहे हैं।हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव में एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़कर 40-50 से अधिक लोगों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह बचाया और केस दर्ज किया। इसी तरह हापुड़ शहर के मोती कॉलोनी में भी एक व्यक्ति की लोगों ने पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।मेरठ देहात के कई गांवों जैसे परतापुर के खानपुर, खेड़ा बलरामपुर, लालपुर और किठौर के ललियाना में लोगों ने ड्रोन देखने का दावा किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से ड्रोन पर फायरिंग कर दी, जिससे ड्रोन वापस चले गए। गंगानगर, अम्हेड़ा, इंचौली, और भावनपुर में भी ड्रोन देखे जाने की खबरें हैं।वेस्ट यूपी और एनसीआर के गांवा में पुलिस जागररुकता फैलाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने गांव वालों ने सामने ड्रोन उड़ाकर समझाने की कोशिश की कि यह तकनीकी यंत्र हैं और इससे डरने की जरूरत नहीं है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें