फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के गांवों को मिलेगी 18 घंटे बिजली

Wed, 12 Apr 2017 07:33 AM IST
सचिन मुदगल, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

यूपी में योगी सरकार ने दूसरी कैब‌िनेट बैठक की। यूपी कैबिनेट की ये बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में 13 अहम फैसले लिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कैब‌िनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि,  बुंदेलखंड को 20 घंटे ब‌िजली दी जाएगी। ज‌िला मुख्यालय को 24 और तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे ब‌िजली दी जाएगी। इसके अलावा, सभी जिलाधिकारियों को आदेश किये गए हैं क‌ि किसानों से थोक आलू खरीदने का काम करें। उन्होंने कहा, गरीब किसानों की मदद के ल‌िए ये बड़ा कदम है। एक लाख मीट्रिक टन आलू 487 रुपये प्रत‌ि क्व‌िंटल की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए जिलों में आलू खरीद केंद्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें