कानपुर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए एसपी और बीएसपी को निशाने पर लिया। उन्होंने दोनों की तुलना सांपनाथ और नागनाथ से की। मुस्लिम उम्मीदवारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, मुस्लिम उम्मीदवार जीतने लायक नहीं थे इसलिए टिकट नहीं दिया। इतना ही नहीं मौर्य ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भी दावा किया।