फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Minister JP Nadda ON Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'वोट चोरी ' के आरोप पर भड़के नड्डा, दी ये नसीहत!

Thu, 06 Nov 2025 12:55 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी के दावों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, "राहुल गांधी ने अभी से मान लिया है कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबने वाली है। बिहार में चुनाव हो रहे हैं और राहुल गांधी दिल्ली में फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। चुनाव बिहार में हो रहे हैं और राहुल गांधी हरियाणा की बातें कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बिहार में महागठबंधन हार रहा है और इसलिए उन्होंने बहाने ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

पहले उन्होंने हार के लिए ईवीएम को ज़िम्मेदार ठहराया था लेकिन जब वे अपने झूठे दावों को साबित नहीं कर पाए और ईवीएम को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई, तो अब उन्होंने SIR का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है.राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं इसीलिए चुनाव से ठीक पहले वे ऐसे फर्जी दावे करते रहते हैं...अगर उन्हें लगता है कि उनके आरोप सच हैं, तो वे शपथपत्र क्यों नहीं देते? वे अदालत क्यों नहीं जाते?.इनका एकमात्र मकसद देश को बदनाम करना, युवाओं को भड़काना और देश में अराजकता का वातावरण पैदा करना है.लेकिन देश के युवा सच्चाई को जानते हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, वो देश के विकास के साथ हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये उकसाने वाला बयान नहीं है तो क्या है? ये गलत है। मैं बार-बार कह रहा हूं कि आप अपनी राजनीति करिए.आपके कहने का यही अर्थ हुआ ना कि जैसा नेपाल में हुआ वैसा भारत में भी हो। क्या आप वैसा देखकर खुश होंगे?. इसके पीछे की भावना गलत है। देश में आप अराजकता फैलाने की बाते कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप सेना का मनोबल तोड़ने की बात कर रहे हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें