केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ऐरोनॉटिकल टेस्ट रेंज का उद्घाटन किया। यहां पर सारी सुरक्षा रणनीतियों का परीक्षण किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जो उसके लिए परेशानी का सबब है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी उसके लिए पिछले सात दशकों से मुसीबत का सबब बने हुए हैं।